छात्र एकता परिषद की वंदे मातरम यात्रा संपन्न


देवास। छात्र एकता परिषद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 24 जनवरी को वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। परिषद के जिला संयोजक अभिषेक गोस्वामी एवं नगर अध्यक्ष सुदर्शन दुबे ने बताया कि वंदे मातरम यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। यात्रा में घोडेे पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, खुली जीप में भारत माता, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरू आकर्षण का केन्द्र्र रहे। रैली में लाईव आर्केस्ट्रा पर जितेन्द्र शर्मा द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई एवं डीजे पर छात्र देश भक्ति गीतों पर झूमते नाचते चल रहे थे। यात्रा में देवास महाराज श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार पूरे समय युवाओं के साथ उपस्थित रहे। यात्रा का जगह जगह पर पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मनकामनेश्वर मंदिर प्रारंंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होतेे हुए सयाजी द्वार पहुंची व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन हुआ। अंत में आभार नगर अध्यक्ष् सुदर्शन दुबे ने माना।